बिहार: RLSP को लगा झटका, दो विधायक जेडीयू में शामिल

बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता उपेंद्र कुशवाहा को आज बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के दो विधायकों ने सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थाम लिया है।;

Update: 2019-05-26 12:09 GMT

बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता उपेंद्र कुशवाहा को आज बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के दो विधायकों ने सत्तारूढ़ दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का दामन थाम लिया है। 

बिहार विधानसभा के स्पीकर ने विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर को जेडीयू में शामिल होने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ रालोसपा के विधायक दल का जेडीयू विधायक दल में विलय हो गया।

ललन पासवान ने बताया कि हमने 3-4 दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष को जनता दल यू में विलय के लिए पत्र लिखा था। आज इसे स्वीकरा कर लिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News