बक्सर जेल में तैयार हो रहा निर्भया गैंगरेप के दोषियों के लिए फांसी का फंदा, तिहाड़ जेल में हो रही तैयारी
जेल निदेशालय ने बक्सर सेंट्रल जेल को एक सफ्ताह के भीतर 10 फांसी का फंदा तैयार करने का आदेश दिया है। अनुमान है कि निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए फंदा तैयार करने का आदेश दिया गया है।;
देश में फांसी का फंदा तैयार करने का एकमात्र बक्सर सेंट्रल जेल है। जहां देश के सभी कैदी के फांसी का फंदा इसी जेल के कैदियों द्वारा तैयार किया जाता है। जेल निदेशालय ने बक्सर सेंट्रल जेल को एक सफ्ताह के भीतर 10 फांसी का फंदा तैयार करने का आदेश दिया है।
अनुमान है कि निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए फंदा तैयार करने का आदेश दिया गया है। जेल के अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले उपर से आदेश मिला था कि एक सप्ताह के भीतर फांसी के 10 फंदे तैयार कर दिये जाए।
हम नहीं जानते कि इसका उपयोग कहां किया जाएगा, लेकिन हम तय समय सीमा के भीतर इस काम को पूरा कर देंगे। बक्सर जेल में फांसी का फंदा तैयार करने का काम काफी पहले से होता आया है।
बक्सर केंद्रीय जेल को छोड़कर भारतीय फैक्ट्री लॉ में इस क्वालिटी की रस्सी के निर्माण पर पूरे देश में प्रतिबंध है। वहीं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार केवल सरकारी आदेश को छोड़कर इस विशेष प्रकार के रस्सी के इस्तेमाल पर देश में पूरी तरह से प्रतिबंध है।
बक्सर के जेल अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरू को इसी जेल में तैयार फंदे से फांसी पर लटकाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App