Viral Video: यह शख्स स्टेज पर नहीं बल्कि मिट्टी में डांस कर बना रहा लोगों को अपना दिवाना, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Viral Video: आज के डिजीटल(Digital) भरे दौर में कब कौन किस वक्त स्टार बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण रानू मंडल है। जो रातों रात स्टार बन गईं। ऐसा ही एक अरमान राठौर(Arman Rathod) नाम का शख्स है, जिसका डांस सोशल मीडिया (Social Media) पर तहलका मचा रहा है।;

Update: 2020-05-19 11:24 GMT

Viral Video: जहां कुछ लोग सोशल मीडिया(Social Media) जैसे प्लेटफॉर्म की काफी आलोचना करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई बार बहुत अच्छा भी साबित होता है। सोशल मीडिया के जरिए तरह तरह की वीडियो (Viral Vidoe) देखने को मिलती हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो सामने आ जाती है जो उसे रातों रात स्टार बना देती है। आएदिन हम ऐसे लोगों की वीडियो भी देखते हैं जिसमें टैलेंट की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन आर्थिक मजबूरी के कारण वो लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। ऐसा ही एक शख्स है जिसका डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है(Trending Video)। 

Full View

जिस शख्स के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, उसका नाम अरमान राठौर है। अरमान की पर्सनालिटी देखकर लगता नहीं कि उसे डांस इतना अच्छा डांस आता होगा। अरमान एक दम ढीले ढाले कपड़े पहनता है। वो किसी स्टेज पर नहीं बल्कि मिट्टी पर ही डांस करके लोगों को एंटरटेन करता है। कभी हुआ तो अरमान ने डांस के दौरान चप्पल पहन ली नहीं को नंगे पैर में ही मिट्टी पर डांस कर लेता है। इसके बावजूद भी अरमान के डांस में कोई कमी नहीं आती और उसके डांस के आगे वरुन, शाहिद रितिक और प्रभुदेवा भी फेल हैं। इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर लगा ही सकते हैं।

Also Read: Viral Video: कोरोना वायरस के डर से दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी की मदद से पहनाई वरमाला, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

अरमान टिकटॉक पर काफी फैमस हैं। यहां उनके 9 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं उनके डांस के एक वीडियो को 18 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। अरमान सलमान से लेकर प्रभुदेवा के गानों पर डांस कर लोगों को अपना दिवाना बना चुके हैं। अरमान के कई डांस के वीडियो खूब वायरल हो चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके डांस के वीडियो लोग वॉट्सएप और ट्वविटर भी खूब शेयर कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News