झारखंड में 6 नए पॉजिटिव केस, कुल मामले बढ़कर हुए 224
झारखंड में 4 नए पॉजिटिव केस (Positive Cases) पाए गए हैं। इसके साथ ही कुल केस बढ़कर 224 पर पहुंच गया है।;
झारखंड भी अन्य राज्यों की तरह कोरोना केस में धीरे-धीरे आगे बढ़ता जा रहा है। खासकर ज्यादा संक्रमण के राज्यों से लौट रहे मजदूरों के चलते केस (Corona Cases) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को जारी रिपोर्ट में 6 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
इनमें से रामगढ़ में दो, हजारीबाग, रांची, लोहरदगा और देवघर के एक-एक संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि रामगढ़ और लोहरदगा में कोरोना संक्रमण का पहला केस पाया गया है। सभी संक्रमित मरीजों से पूछताछ कर ट्रैवल हिस्ट्री (Travel history) खंगाली जा रही है।
जिला प्रशासन ने बताया कि इन मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटाइन (Quarantine) किया जाएगा। नए मरीजों के साथ ही राज्य में कुल कोरोना केस का आंकड़ा 224 पर पहुंच गया है। वहीं अब 17 जिलों में संक्रमण का फैलाव हो चुका है।
Also Read-झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर
राज्य में मजदूरों का बाहर से आना लगातार जारी है। ट्रेन के अलावा प्रवासी पैदल, बस, ट्रक, साइकिल से झारखंड पहुंच रहे हैं। झारखंड में अब तक दूसरे राज्यों से 85 हजार से ज्यादा प्रवासी लौट चुके हैं।
राज्य के 17 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण
राज्य में कुल 224 संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से रांची के 105, गढ़वा के 28, बोकारो के 10, पलामू के 15, हजारीबाग के 25, धनबाद के 5, गिरिडीह के 11, पूर्वी सिंहभूम के 4, देवघर के 5, सिमडेगा के 2, जामताड़ा के 2, दुमका के 2, रामगढ़ के 2 कोडरमा के 5, लातेहार के 1, गोड्डा के 1 और लोहरदगा के एक मरीज में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वहीं, राज्य में अब तक 4 की मौत हो चुकी है। इनमें से रांची में तीन और बोकारो में एक मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि इस बीच राज्य में 113 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इनमें से रांची में 83, बोकारो में 09, पलामू में 3, धनबाद में 2, हजारीबाग में 3, देवघर में 4, गिरिडीह में 2, सिमडेगा में 2, गढ़वा में 2, दुमका में 2 जबकि राज्य के अन्य जिलों से संक्रमित मरीजों में 3 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।