झारखंड चुनाव: भाजपा के बाद कांग्रेस ने जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में 5 चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे।;

Update: 2019-11-10 13:17 GMT

भारतीय जनता पार्टी के बाद झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। झारखंड पार्टी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

1- लोहरदगा - रामेश्‍वर उरांव

2- मनिका - रामचंद्र सिंह

3- डालटेनगंज - केएन त्रिपाठी

4- विश्रामपुर- चंद्रशेखर दुबे

5- भवनाथपुर- केपी यादव 

5 चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में 5 चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होगी। वहीं, चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को जबकि 20 दिसंबर को 5वें चरण की वोटिंग होगी। विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News