Coronavirus: रेल गाड़ियों पर पड़ा कोराना का असर, 31 मार्च तक ट्रेनें रहेंगी रद्द

Coronavirus: झारखंड में कोरोना वायरस का कहर अब रेल गाड़ियों पर भी देखने को मिलेगा। 31 मार्च तक इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।;

Update: 2020-03-22 11:09 GMT

Coronavirus: झारखंड में कोरोना वायरस का कहर अब रेल गाड़ियों पर भी देखने को मिलेगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार 31 मार्च तक के लिए रेलवे की सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी। 31 मार्च तक कोई ट्रेनें नहीं चलेगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव को जानकारी दी है।

सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सभी मेल-एक्ससप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दिया गया है। 22 मार्च की सुबह 4 बजे से ही इसे लागू कर दिया गया है, जो 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद रहेगी।

हालांकि जो ट्रेने घोषणा करने से पहले खुल चुकी है, वह अपने गंतव्य स्थान तक का सफर पूरा करेंगी।

रांची रेल मंडल से खुलनेवाली 34 ट्रेनें हुई रद्द

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने रविवार को रांची रेल मंडल से खुलने वाली 34 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस घोषणा को रविवार सुबह 4 बजे से ही लागू कर दिया गया है, जो 31 मार्च तक जारी रहेगी। 

 - ट्रेन 18628 रांची- हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस

- ट्रेन 18626 हटिया - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

- ट्रेन 13320 रांची - देवघर एक्सप्रेस

- ट्रेन 12817 हटिया - आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस

- ट्रेन 1266 रांची - पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस

- ट्रेन 18451 हटिया - पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस

- ट्रेन 18114 रांची - टाटा नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस

- ट्रेन 15027 हटिया - गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस

- ट्रेन 1865 रांची - सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस

- ट्रेन 1245 रांची - न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

- ट्रेन 1285 हटिया - यशवंतपुर एक्सप्रेस

- ट्रेन 18624 हटिया - इस्लामपुर एक्सप्रेस

- ट्रेन 13303 / 04 रांची - धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस

- ट्रेन 13403/04 रांची - भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस

- ट्रेन 18619 रांची - दुमका एक्सप्रेस

- ट्रेन 18616 हटिया - हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस

- ट्रेन 18622 हटिया - पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

- ट्रेन 6815 रांची - लोहरदगा पैसेंजर

- ट्रेन 6816 लोहरदगा - रांची पैसेंजर

- ट्रेन 6807 रांची - लोहरदगा - टोरी पैसेंजर

- ट्रेन 6808 टोरी - लोहरदगा - रांची पैसेंजर

- ट्रेन 6809 रांची - लोहरदगा पैसेंजर

 ट्रेन 68040 लोहरदगा - रांची पैसेंजर

- ट्रेन 68141 रांची - लोहरदगा पैसेंजर

- ट्रेन 68142 लोहरदगा - रांची पैसेंजर

- ट्रेन 58662 रांची - टाटानगर पैसेंजर

- ट्रेन 58026 हटिया - खडग़पुर पैसेंजर

- ट्रेन 5804 रांची - बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर

- ट्रेन 58659 हटिया - राउरकेला पैसेंजर

- ट्रेन 650 हटिया - बद्र्धमान मेमू पैसेंजर

- ट्रेन 6597 रांची - आसनसोल मेमू पैसेंजर

- ट्रेन 6806 हटिया - टाटानगर मेमू पैसेंजर

- ट्रेन 68086 रांची - खडग़पुर मेमू पैसेंजर

- ट्रेन 68161 हटिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर 

Tags:    

Similar News