पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, हत्या की आशंका से जांच मे जुटी पुलिस
प्रेमी जोड़े (loving couple) के शव एक पेड़ पर लटके पाए गए। इसके बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।;
झारखंड में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान एक वारदात का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक प्रेमी जोड़े (Loving Couple) का शव एक पेड़ से लटके मिला। यह घटना जमशेदपुर के मानगो थाना के समता नगर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पेड़ से दोनों के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही मामले के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को घटना की जानाकारी देने वालों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह को कुछ लोगों ने समता गांव के पास एक पेड़ में दो लोगों का शव देखा।
इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। वहीं कुछ लोगों ने उनके परिजनों को भी सूचित किया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या (Murder) करवाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। मृतक युवती के मामा राजू राम ने बताया कि उनकी भांजी का मृतक पवन से पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध चल रहा था।
Also Read- बुलंदशहर के एक मंदिर में दो पुजारियों के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
इसकी जानकारी होने पर दोनों के परिवार वालों ने आपत्ति जताई थी। मामला बढ़ते देख इस मुद्दे पर एक बैठक कराई गई थी। जहां दोनों को अलग करने पर मुहर लगी थी। इसके बाद युवती को परिजनों ने पढ़ाई के लिए रांची भेज दिया।
युवती के मामा राजू राम ने आरोप लगाया कि पवन के पिता मनोज यादव ने पहले भी अपने बेटे को धमकी दी थी कि अगर वे युवती से मिला तो जान से मार देंगे। उधर, पवन के पिता विनोद यादव ने बताया कि युवती के परिजनों ने भी उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
लॉकडाउन के चलते पिछले महीने ही अपने मामा के घर आई थी। इस बीच मौके देख मृतक युवक के पिता ने हत्या करवा दी होगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। मानगो थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह हत्या करवाने का मामला लगा रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ और मामले सामने आएंगे।