जमशेदपुर के कंटेनमेंट जोन में भयंकर धमाका, आग के गुब्बारे में 5 लोग झुलसे

जमशेदपुर के कंटेनमेंट जोन में भयंकर धमाका (Explosion) हुआ। इस हादसे में 5 लोग झुलस गए।;

Update: 2020-06-01 06:17 GMT

झारखंड के जमशेदपुर में एक भयंकर धमाका हुआ। इस धमाके में 5 लोग बुरी तरह झुलस (Scorched) गए। सभी को मौके पर टीएमएच के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। यह घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन बारीगोड़ा की है।

बताया जा रहा है कि रविवार को टाटा मोटरकर्मी संजीत सिंह के घर में अचानक भयंकर विस्फोट (Explosion) हो गई। यह धमाका इतनी भयानक थी कि घर का आधा हिस्सा ढह गया और लोगों को करीब 1 किमी दूर तक आवाज सुनाई दी।

धमाका होने के चलते घर में आग लग गई। इससे संजीत, उनकी पत्नी और बेटे समेत पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। साथ ही तीन स्थानीय लोगों को भी चोट आई है। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां संजीत और उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस की छानबीन में घर के पीछे एसी के टुकड़े मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि एसी में धमाका होने के चलते यह घटना हुई होगी।

हालांकि आसपास के लोगों का कहना है कि बम के कारण यह विस्फोट हुआ। वहीं संजीत के पिता केदार सिंह ने अपने नाती ब्रजेश सिंह पर बम से हमला करने का आरोप लगाया है। केदार सिहं का कहना है कि उनके नाती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

उसका काफी दिनों से कांके में इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले बृजेश ने अपनी पत्नी अंजू कुमारी के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद से अंजू संजीत के परिवार के साथ रह रही थी। घटना के बाद से ब्रजेश सिंह फरार है। 

घटनास्थल पर मौजूद डीएसपी आलोक रंजन और परसुडीह थानेदार अजय कुमार ने कहा कि लोगों के बयान पर घटना के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। अभी तक, घायल परिवार की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

इसके बावजूद, हमारी पुलिस टीम इस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Tags:    

Similar News