झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी में लगी आग, तीन बच्चों की मौत
झारखंड में आकाशीय बिजली (lightning) गिरने से झोपड़ी में आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई।;
झारखंड में आकाशीय बिजली मौत का कहर बनकर गिरी। बिजली के चपेट में आए तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पलामू के चैनपुर के खुरा खुर्द गांव की है। बताया जा रहा है कि अचानक मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया था।
थोड़ी ही देर में तेज आंधी और बिजली की गड़गड़ाहट (Thunder) शुरू हो गई। तेजी आंधी के बीच सभी बच्चे गिरे आमों को चुन रहे थे। इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिरी और पेड़ के नीचे आम चुन रहे चार बच्चों को अपने चपेट में ले लिया। इसमें तीन बच्चों की मौके पर मौत (Death) हो गई।
जबकि एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान आकाश कुमार, मोहिता कुमारी और विकास ठाकुर के रूप में की गई। घायल बच्चे रामू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना की जानकारी पाकर पलामू एसपी अजय लिंडा मौके पर पहुंचे।
एसपी ने मृतक के परिजनों को 10,000 रुपए अंतिम संस्कार के लिए दिया। पुलिस ने बताया कि यहां बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं लातेहार के सदर थाना के सोतम गांव के एक घर में बिजली गिरने (lightning) के कारण आग लग गई।
इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को जान की क्षति नहीं हुई है।