झारखंड चुनाव 2019 : तीसरे चरण का मतदान कल, इन दावेदार के बीच होगी सियासी टक्कर

झारखंड विधानसभा चुनाव का कल तीसरे चरण का मतदान होना है। इस चरण में 17 विधानसभा सीटों का मतदान होना है, जिसमें 13 सीटों पर AJSU लड़ रही है। इन सीटों के लिए कुल 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें से 32 महिलाएं हैं।;

Update: 2019-12-11 16:06 GMT

झारखंड विधानसभा चुनाव का कल तीसरे चरण का मतदान होना है। जिसमें मतदाताओं के हाथ में राजनीतिक पार्टीयों का फैसला छुपा हुआ है। वहीं जेवीएम (झारखंड विकास मोर्चा) के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और एजेएसयू ( ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन) के नेता सुदेश महतो के बीच सियासी टक्कर देखने को मिल रहा है।

इस चरण में 17 विधानसभा सीटों का मतदान होना है, जिसमें 13 सीटों पर AJSU लड़ रही है। जहां एक तरफ सिल्ली से AJSU अध्यक्ष सुदेश महतो अपने भाग्य को अजमाएगें तो दुसरी तरफ राजधनवार से JVM के प्रमुख बाबूलाल मरांडी खुद की किस्मत को दांव पर लगाएगें। 17 विधानसभा सीटों के लिए कुल 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसमें से 32 महिलाएं हैं।

आपको बता दें कि पिछले चुनाव में इन 17 सीटों में सात पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), तीन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), तीन पर जेवीएम, दो पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर एजेएसयू और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी का काफी बुरा हाल है, जिसे देखते हुए बीजेपी के लिए सीटें बचाना कापी चुनौतीपूर्ण होगा। वहीं इस चरण में उन चार सीटों पर भी मतदान हो रहा है, जहां दलबदल कर चुनावी जंग में उतरे उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में दो मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होना है। कोडरमा से मंत्री नीरा यादव और रांची से मंत्री सी. पी. सिंह को पार्टी ने एक बार फिर मैदान में उतारा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News