झारखंड: भाजपा के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी, 3 उम्मीदवारों को दिया टिकट
झारखंड विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। जिसमें एक महिला उम्मीदवार समेत 3 प्रत्याशियों के नाम हैं।;
झारखंड विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 3 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिसमें एक महिला उम्मीदवार का नाम भी शमिल है। भाजपा ने अब तक 71 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।
Fourth list of BJP candidates for ensuing General Election to the Legislative Assembly Election of Jharkhand. pic.twitter.com/qa2OzaGZpe
— BJP (@BJP4India) November 16, 2019
भाजपा ने चौथी सूची में जगन्नाथपुर से सुधीर सुंडी को टिकट दिया गया है। जबकि जुगसलाई से मौचीराम को टिकट दिया गया है। इसके अलावा तामार से रीता देवी मुंडा को टिकट मिला है। इन सीटों पर दूसरे फेज में चुनाव होंगे। तीनों सीटें एससी-एसटी के लिए आरश्रित हैं।
तीसरी सूची में 15 प्रत्याशियों के नाम
इससे पहले बीजेपी ने चुनाव को लेकर तीसरी सूची जारी की है। जिसमें 15 प्रत्याशियों के नाम की ऐलान किया था। पहली सूची में 52 और दूसरी सूची में केवल एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की थी। झारखंड विधानसभा का चुनाव 30 नबवंर से शुरू होगा। जबकि 23 दिसबंर को मतगणना होगी ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App