Jharkhand Elections : कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, जानें घोषणा पत्र में क्या-क्या है शामिल
Jharkhand Elections : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावों को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा है कि यदि राज्य में उसकी सरकार बनी दो किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होगा।;
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Elections 2019) झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होने जा रहा है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने वादों को पिटारा खोल दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनावों को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा है कि यदि राज्य में उसकी सरकार बनी दो किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होगा।
युवाओं को मिलेगी सरकार नौकरी
इसका अलावा कहा कि हर घर के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। युवाओं को रोजगार भत्ता दिया जाएगा और छह महीने के भीतर सरकारी नौकरी कि लिए खाली पद भरें जाएंगे। साथ ही धान खरीद पर किसानों को 2500 रुपए दिए जाएंगे। इसका अलावा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लघु वन उपज के लिए कानून लाने का वादा किया है।
पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती
इसके अलावा कहा गया है कि ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे क्योंकि सरकार काम के लिए कागजात डोर टू डोर पहुंचेंगे। पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की जाएगी साथ ही बिजली की दरें भी कम की जाएंगी।
गरीबों को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र तैयार किया गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि घोषणा पत्र जनता के बीच जाकर उनसे मिली जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। पत्र में राज्य की महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, आदिवासियों, पिछड़ों अकलियतों और गरीबों को ध्यान में रखते हुए राज्य के बेहतर भविष्य की बात कही गई है।
प्राइवेट स्कूलों की एक फीस निर्धारित होगी। महिलाओं की लीगल व कानूनी सहायता के लिए वुमन हेल्पलाइन खुलेगा। सरकारी बसों में अकेली चलने वाली महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। जिनके अभिभावक 10 हजार से कम कमाते हैं वैसे स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को मुफ्त में साइकिल मिलेगी। भीड़ की हिंसा पर सख्त कानून बनाएगी सरकार।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App