Jharkhand Election : हेमंत सोरेन 27 दिसंबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार मिली है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख हेमंत सोरेन 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।;
खास बातें
- 27 दिसंबर को शपत ग्रहण
- 12 विधायक बनेंगे मंत्री
Jharkhand Election : झारखंड विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को हराते हुए दूसरी बार झारखंड में शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। वह 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
झारखंड चुनाव परिणाम के बाद रघुवर दास का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना चकनाचूर हो गया। झारखंड चुनाव 2019 में सत्तारुढ़ बीजेपी को महज 25 सीटें ही हाथ लगी। 81 सदस्यीय विधानसभा में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। अकेले झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30 सीटों पर जीत मिली है। वह राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बीजेपी की तरह जेएमएम भी बहुमत हासिल नहीं कर पाई। जेएमएम की सहयोगी कांग्रेस पार्टी के खाते में 16 और राष्ट्रीय जनता दल के खाते में महज एक सीट आई। बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) को 2 सीटें ही हाथ लगी हैं। सीपीआईएम, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1-1 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को महज 3 सीटों पर जीत मिली है।
12 विधायक बनेंगे मंत्री
हेमेंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान मंत्रीपद की भी शपथ होगी। जेएमएम के 6, कांग्रेस के 5 और आरजेडी के कोटे से एक विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के साथ 12 मंत्री शपथ लेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के खाते में स्पीकर का पद जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App