अगर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव जीतेंगे तो बना देंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी से सीट जीत जाएंगे, तो एक अनोखा रिकॉर्ड बना लेंगे। झारखण्ड चुनाव में रघुवर दास के सामने कांग्रेस के गौरव वल्लभ हैं।;

Update: 2019-12-23 04:30 GMT

Jharkhand Election 2019: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das)  अगर अपनी सीट जीत लेंगे तो लगभग 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वो पहले मुख्यमंत्री होंगे जो पिछले 20 सालों में चुनाव जीत जाएंगे। झारखण्ड में ऐसा होना लोगों की सोच में बदलाव को दिखाएगा क्योंकि पिछले कई सालों में तो ऐसा हुआ नहीं है कि झारखण्ड की जनता ने मुख्यमंत्री पद पर बैठे कैंडिडेट को जिताया हो।

अब रघुवर दास इस रिकॉर्ड को क्यों तोड़ सकते हैं हम आपको बताते हैं। रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से खड़े हुए हैं और रघुवर दास इस सीट पर 1995 में पहली बार जीते थे और तब से कोई भी नेता रघुवर दास को हरा नहीं पाया है। 

पिछले चुनावों में रघुवर दास ने इस सीट से जीत दर्ज की थी और जीत का अंतर 60 हज़ार वोट से ज़्यादा था। अगर रघुवर दास आज होने वाली चुनावी गिनती में जीत दर्ज करते हैं तो बतौर मुख्यमंत्री चुनाव जीतने का कई साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 

कांग्रेस के नेता वल्लभ जो बतौर प्रवक्ता कांग्रेस के बहुत जाने माने चेहरे हैं। वल्लभ के साथ सरयू राय भी रघुवर दास को चुनौती देने उनके खिलाफ मैदान में है लेकिन रघुवर दास को हराया दोनों ही नेताओं के लिए बड़ी चुनौती होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News