40 साल तक जम्मू-कश्मीर को लूटने वाले नेताओं को भेजा जाएगा जेल : जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने झारखंड में भ्रष्टाचार की संस्कृति को खत्म कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का काम किया है।;

Update: 2019-11-22 15:56 GMT

झारखंड चुनाव का रण जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को लातेहार में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा।

जेपी नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 106 भारतीय कानून लागू नहीं होते थे। केवल 3 परिवार जम्मू-कश्मीर पर शासन कर रहे थे, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम नहीं था। जगह-जगह ऑडिटिंग सिस्टम नहीं था। अब 40 साल तक जम्मू-कश्मीर को लूटने वाले नेताओं को जेल भेजा जाएगा।

इसके अलावा जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने झारखंड में भ्रष्टाचार की संस्कृति को खत्म कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है की जनता भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देगी। 

झारखंड में पहले नक्सलवाद का बहुत प्रकोप था

आगे कहा कि झारखंड में पहले नक्सलवाद का बहुत प्रकोप था। यहां पर दिन-दहाड़े घटनाएं घट जाती थीं। धड़ल्ले से नक्सलवाद का प्रचार हो रहा था, लेकिन आज भाजपा सरकार में हम कह सकते हैं कि नक्सलवाद को झारखंड की धरती से लगभग खत्म कर दिया गया है।

आपकी अंगुली में बड़ी ताकत है

जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि आपकी अंगुली में बड़ी ताकत है। जैसे पिछले लोकसभा में 14 में से 12 सीटें जीताकर आपने बड़ी ताकत दी। पांच अगस्त को आपकी अंगुली की ताकत की वजह से ही जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 व 35 (ए) हटाया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News