मौसम की जानकारी : शीतलहर की चपेट में झारखंड, इन हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम की जानकारी : रांची मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिन मौसम साफ रहेगा लेकिन शीतलहर चलती रहेगी। हालांकि आज झारखंड में धूप आंख मिचौली खेल रही है।;

Update: 2019-12-30 10:59 GMT

Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी) : झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। यहां पर ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड में 2 दिन में 6 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग की माने तो झारखंड का मौसम तो साफ रहेगा लेकिन शीतलहर चलती रहेगी। एक जनवरी से मौमस में बदलाव की संभावना है।

शनिवार देर रात मैकलुस्कीगंज और कांके में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। घरों पर गिरीं ओस की बूंदें भी जम गई थी। आज सुबह रांची में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

तापमान में फिर गिरावट आएगी, बारिश की भी संभावना

रांची मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिन मौसम साफ रहेगा लेकिन शीतलहर चलती रहेगी। हालांकि आज झारखंड में धूप आंख मिचौली खेल रही है। एक जनवरी से यहां के मौसम में बदलाव आने की संभवाना है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तीन जनवरी 2020 तक राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लोहरदगा आदि में बारिश हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News