मौसम की जानकारी : झारखंड में उमस भरी गर्मी का दौर जारी, जानें राज्य में कब होगी बारिश की फुहार
Mausam Ki Jankari : जहां बिहार में बारिश की कहर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड में मानसून की लगातार बेरूखी बनी हुई है। राज्य में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में बारिश की संभावनाएं हैं।;
जहां बिहार में बारिश की कहर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड में मानसून की लगातार बेरूखी बनी हुई है। राज्य में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में बारिश की संभावनाएं हैं।बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसून की वजह से राज्य में नम हवाएं आएंगी जिससे झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावनाएं हैं।
मौसम विभाग ने दावे के साथ कहा है कि आने वाले 17 जुलाई को मानसून का असर देखने को मिलने लगेगा। देर से आए मानसून का मिजाज कुछ ही राज्यों में ठीक से देखने को मिला है। लिहाजा जुलाई का महीना मानसून के बारिश के नजरिए से बेहद फिका रहा है। बारिश न होने कि वजह से लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App