Big Breaking : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF का एक जवान शहीद, 3 नक्सली ढेर

झारखंड के गिरिडीह में CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया। वहीं मुठभेड़ में तीन नक्सली भी ढेर हो गए। इलाके में CRPF का सर्च अभियान जारी है।;

Update: 2019-04-15 12:31 GMT

झारखंड के गिरीडीह में CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया। वहीं मुठभेड़ में तीन नक्सली भी ढेर हो गए। इलाके में CRPF का सर्च अभियान जारी है। नक्सली चुनाव के कारण सक्रिय हो गए हैं। कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली चुनाव का विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि बीते बुधवार को नक्सली हमले में बीजेपी के युवा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई थी। नक्सलियों ने विधायक भीमा मंडावी के बुलेट प्रूफ गाड़ी को माइंस के धमाके से उड़ा दिया था। इस हमले में 3 पीएसओ समेत 5 जवान शहीद भी हो गए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News