इस सांप की कीमत में खरीदा जा सकता है शानदार करोड़ों का मकान और कार

झारखंड के बोकारो में गुरूवार की रात एक होटल से दो सांप तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों से झारखंड पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति दोमुंहा सांप बरामद किया है। इन सांप की पहचान भारतीय सैंड बोआ के तौर पर की गई है।;

Update: 2019-06-22 06:54 GMT

झारखंड के बोकारो में गुरूवार की रात एक होटल से दो सांप तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों से झारखंड पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति दोमुंहा सांप बरामद किया है। इन सांप की पहचान भारतीय सैंड बोआ के तौर पर की गई है। ये सांप का विदेशी बाजार में करोड़ों की कीमत पर बेचे जाते हैं।

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ पुलिस वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तस्करों से मामले की पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि होटल में सांप के सौदेबाजी के लिए दोनों तस्कर आए थे। इसकी जानकारी पुलिस को गुप्त तौर पर किसी व्यक्ति ने दी थी।

तस्करों की पहचान सुनील पासवान और शहाबुद्दीन के तौर पर की गई है। पुलिस इनके गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है। उनसे यह भी पूछने की कोशिश की जा रही है कि वे किसे बेचने वाले थे। गिरफ्तारी के दौरान होटल में 6 लोग मौजूद थे, लेकिन पुलिस देखते ही वे फरार हो गए।

गिरफ्तारी के बाद तस्करों को पुलिस थानें पर ले आई। दोनों को थानें में बंद करके रखा गया। वन विभाग को भी इस संबंध में सूचना दी गई। उन्होंने सांप देखा और अगले दिन ले जाने की बात कहकर चले गए। अगले दिन जब बैग खोलकर देखा गया तो सांप व अंडे गायब थे।

इस मामले में परेशान पुलिस ने शख्ती बरतते हुए दोनों तस्करों से पूछा तो पता चला की वे खिड़की से सांप व अंडे को फेंक दिए थे। हालांकि शाम को ही पास के ही झाड़ी से सांप व अंडे को फिर से बरामद कर लिया गया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News