झारखंड के एक ही जिले में तीन नए संक्रमित, राज्य में कोरोना केस के आंकड़े बढ़कर हुए 207
झारखंड के एक ही जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज (Corona Infected Patients ) पाए गए हैं। इससे मामले बढ़कर 207 हो गए।;
झारखंड में भी अन्य राज्यों की तरह धीरे-धीरे केस बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में तीन नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। तीनों नए मरीज हजारीबाग में मिले हैं। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड (Isolation ward) में भर्ती कर दिया गया।
वहीं उनके कॉन्टैक्ट डिटेल और ट्रैवल हिस्ट्री (Travel History) खंगाली जा रही है। तीन नए मरीजों के साथ हजारीबाग में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 पर पहुंच गई है। अगर राज्य की बात करें तो कुल कोरोना केस 207 पर पहुंच गया है।
अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस बीच 99 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य की राजधानी रांची सबसे ज्यादा कोरोना (Coronavirus) से प्रभावित है। यहां अब तक 103 केस पाए गए हैं। गुरुवार को राज्य के अलग-अलग जिलों से कुल 22 मरीज मिले।
इनमें से हजारीबाग में 8, पलामू में 7, रांची में 5 और कोडरमा-जमशेदपुर में एक-एक मरीज पाए गए।
Also Read- लॉकडाउन के बीच मजदूरों का छलका दर्द, ट्रक में जानवरों की तरह भरकर लौट रहे अपने गांव
राज्य के 15 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण
राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है। इनमें से रांची में 103, गढ़वा 23, बोकारो 10, पलामू में 15, देवघर 4, हजारीबाग में 21, धनबाद 4, गिरिडीह में 11, पूर्वी सिंहभूम में 2, सिमडेगा 2, जामताड़ा 2, दुमका 2, कोडरमा 5, लातेहार और गोड्डा में 1 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
वहीं अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। रांची में तीन और बोकारो के एक मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में 99 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। रांची में 69, बोकारो में 09, पलामू में 3, धनबाद में 2, हजारीबाग में 3, देवघर में 2, गिरिडीह में 2, सिमडेगा में 2, गढ़वा में 2 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जबकि राज्य के अन्य जिलों से संक्रमित मरीजों में 3 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।