झारखंड के नए जिले में कोरोना की एंट्री, अब तक सामने आए 126 पॉजिटिव केस

झारखंड (Jharkhand) के नए जिले में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 126 हो गई।;

Update: 2020-05-06 14:22 GMT

झारखंड में मजदूरों और छात्रों की वापसी के बाद मामला धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मंगलवार शाम जारी रिपोर्ट में दो नए लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई है। दोनों नए मरीज दुमका के रहने वाले हैं। बता दें कि दुमका जिले में कोरोना वायरस की यह पहली एंट्री है।

नए मरीजों के साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। वहीं अब तक चार मरीजों की जान ले चुका है। दुमका में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह ग्रीन से ऑरेंज जोन में आ गया। साथ ही अब तक 11 जिले ग्रीन जोन (Green Zone) में है।

उधर, रांची के हिंदपीढ़ी में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को 8 नए मरीज पाए गए हैं। यहां कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है।यह राज्य का पहला कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है, जो अभी भी रेड ज़ोन (Red Zone) में है।

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि गुड़गांव से 11 लोग सरैयाहाट आए थे। सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए। 

राज्य के 12 जिलों में फैला कोरोना संक्रमण

राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। इनमें से रांची के 92, बोकारो 10, पलामू में 3, हजारीबाग में 3, गढ़वा में 3, धनबाद में 2, गिरिडीह में 2, सिमडेगा में 2, देवघर में 4, जामताड़ा में 2, दुमका में 2 और गोड्डा में 1 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। रांची में तीन जबकि बोकारो के एक मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में 33 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। रांची में 15, बोकारो में छह, धनबाद में दो, हजारीबाग में दो, देवघर में दो, सिमडेगा में 1 और बाकी अन्य जिलों में 4 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News