सुशील मोदी ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, कल दिल्ली के लिये होंगे रवाना
भाजपा नेता सुशील मोदी ने आज बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हूं। सुशील मोदी 12 दिसम्बर को संसद भवन में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे।;
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हूं। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होने के कारण बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इस बात की जानकारी खुद सुशील कुमार मोदी आज ट्वीट कर दी है। बताया जाता है कि सुशील मोदी ने संबंध में बिहार विधान परिषद के सभापति को इस्तीफा सौंप दिया है।
भाजपा नेता सुशील मोदी ने अन्य ट्वीट के माध्यम से बताया कि वे 12 दिसम्बर को संसद भवन स्थित राज्यसभा चैम्बर में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि वे शशपथग्रहण के लिए कल यानि कि शुक्रवार को दिल्ली प्रस्थान करेंगे। यह शपथग्रहण कार्यक्रम 12 दिसम्बर की दोपहर को 04 बजे संसद भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित राज्यसभा चैम्बर में आयोजित किया जायेगा। बताया जाता है कि भारत के उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडु भाजपा नेता सुशील मोदी को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाएंगे।
आप को बता दें, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी बीते 7 दिसंबर को राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए थे। जहां सुशील मोदी को राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद सर्टिफिकेट दिया गया था। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे।