वेट कम करना है को पिएं आम पन्ना, यह है बनाने का तरीका
आम पन्ना (Aam Panna) जिसे कई जगहों पर आम पोरा भी कहा जाता है। आम पन्ना इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसी बीच आज हम आपको इससे होने वाले फायदे और इससे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं (Aam Panna Recipe In Hindi)।;
ज्यादातर लोग गर्मियों में नींबू पानी का सेवन करते हैं। वहीं एक और खास ड्रिंक है जो गर्मियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये पीने में भी काफी टेस्टी होता है। यह खास ड्रिंक है आम पन्ना (Aam Panna) जिसे कई जगहों पर आम पोरा भी कहा जाता है। आम पन्ना इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसी बीच आज हम आपको इससे होने वाले फायदे और इससे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं (Aam Panna Recipe In Hindi)।
आम पन्ना के फायदे
पेट की समस्या
आम पन्ना आंतों के लिए एक उपचार एजेंट के रूप में काम करता है। इसके साथ ही यह बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बच्चों को आम पन्ना देने से पेट की गैस, पेट के कीड़े जैसी दिक्कतों से निजात मिलती है।
इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करता है
आम का सेवन आपको इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है। कच्चे आम में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
बेली फैट कम करता है
आम खाने से आपका वजन भी तेजी से कम होता है। आम में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है, जो आपको कैलोरीयुक्त भोजन को खाने से रोकता है। इसके साथ ही आम खाने से आपको भूख भी कम लगती है। जिससे आपको बेली फैट भी कम होता है।
ऐसे बनाएं आम पन्ना
कच्चा आम- भुना हुआ
जीरा पाउडर- 1 भुना हुआ
पाउडर धनिया भुना हुआ
गुड़- एक टुकड़ा
पुदीने की पत्तियां
सूखी लाल मिर्च- 1 से 2
पीसी हुई काली मिर्च- आधा चम्मच
सेंधा नमक या काला नमक - स्वादानुसार
Also Read: कटहल की एक ही सब्जी खा कर हो गए हैं बोर तो ट्राय करें ये टेस्टी रेसिपी
विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को खुले आंच में भूनें।
- इसके बाद इस आम को ठंडा होने दें।
-अब इस आम से गूदे को बाहर निकाल लें।
- इसके आम को ब्लेंडर में डालकर इसमें गुड़ के साथ अन्य सामाग्री मिलाकर पीसें। इस पेस्ट में अपने स्वादानुसार नमक मिलाएं।
आपका आम पन्ना तैयार है। इसे आप एक हफ्ते के लिए फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।