Ahoi Ashtami 2019 : अहोई अष्टमी पर माता को भोग लगाने के लिए घर में ऐसे बनाएं बादाम गुलाब खीर
Ahoi Ashtami 2019 / अहोई अष्टमी 2019 : 21 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का खास त्योहार है ऐसे में माता अहोई को भोग लगाने के लिए आप इस खास खीर रेसिपी यानि बादाम गुलाब खीर (Badam Gualab Kheer Recipe) को बना सकते हैं। यह झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है, जिसे कुछ आसान सी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है, इसलिए हम अहोई अष्टमी 2019 के मौके पर आपके लिए बादाम गुलाब खीर रेसिपी लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको सामग्री में 2 लीटर दूध, 120 ग्राम चावल, 40 ग्राम चीनी,10 ग्राम सुखी गुलाब की पंखुडियां, 100 ग्राम बादाम की आवश्यकता होगी।;
Ahoi Ashtami 2019 / अहोई अष्टमी 2019 : अहोई अष्टमी पर अधिकांश महिलाएं संतान सुख और उनकी लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, ऐसे में आज हम माता अहोई का भोग लगाने और व्रत को खोलने के लिए एक स्वादिष्ट बादाम गुलाब खीर रेसिपी बता रहे हैं। जिसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं बादाम गुलाब खीर बनाने की विधि (Badam Gualab Kheer Recipe)...
बादाम गुलाब खीर रेसिपी सामग्री (Badam Gualab Kheer Recipe Ingredinents)
2 लीटर दूध (फुल क्रीम)
120 ग्राम चावल
40 ग्राम चीनी
कुछ बूंदें गुलाब जल
10 ग्राम सुखी गुलाब की पंखुडियां
100 ग्राम बादाम
25 ग्राम बादाम सिल्वर
बादाम गुलाब खीर रेसिपी विधि (Badam Gualab Kheer Recipe Process)
1. बादाम गुलाब खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ करके लगभग 20 मिनट के लिए भिगो दें।
2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में दूध को उबाल आने तक तेज आंच पर गर्म करें, फिर गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
3. अब चावल का पानी निकालकर पहले से उबल चुके दूध में डालकर चावल पकने या खीर के गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
4. इसके बाद खीर में पहले से कटे हुए बादाम और चीनी को डालकर मिक्स कर लें और धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाएं।
5. अब तैयार बादाम खीर को एक बॉउल में निकालें और गुलाब जल और गुलाब की सूखी पंखुड़ियां से गार्निश करें और ठंडा करके सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App