गर्मियों में छाछ पीना है बहुत ही फायदेमंद, जानें इसे पीने के बेमिसाल फायदे

गर्मी के मौसम में छाछ पीना हर किसी को पसंद होता है। ये शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसे पीने से आप फ्रेश फील करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी और के जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसी बीच आज हम आपको छाछ पीने के फायदे बताने जा रहे हैं।;

Update: 2021-05-20 11:56 GMT

गर्मी के मौसम में छाछ पीना हर किसी को पसंद होता है। ये शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसे पीने से आप फ्रेश फील करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी और के जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसी बीच आज हम आपको छाछ पीने के फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।

स्किन

छाछ नेचुरल क्लीनजर की तरह काम करता है। यह आपकी स्किन को साफ करने का काम करती है। यह स्किन की टैनिंग को भी दूर करता है। इसके लिए आप टमाटर के रस में 2 चम्मच छाछ मिलाकर फेस और गर्दन पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए इसे आप लगा रहने दें और पानी की मदद से चेहरा और गर्दन साफ कर लें।

कब्ज

कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए छाछ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आप इसमें अजवायन मिलाकर सेवन करें। एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप इसमें मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिक्स करके पिएं।

इम्यूनिटी

छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट और लेक्टोज मौजूद इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं।

Tags:    

Similar News