Recipe: बच्चों के लिए ऐसे बनाएं Mango Smoothie, भूल जाएंगे बाहर की फ्रूटी

Recipe: गर्मी में फलों का राजा आम (Mango) सबका फेवरेट होता है। आम हर प्रकार से लोगों को पसंद आनें वाला फल है। आम में मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits) प्रदान कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आएं हैं मैंगो स्मूदी की रेसिपी जिसे एक बार पीकर बच्चे बाहर की फ्रूटी भूल जाएंगे।;

Update: 2022-04-14 09:02 GMT

Recipe: गर्मी में फलों का राजा आम (Mango) सबका फेवरेट होता है। आम हर प्रकार से लोगों को पसंद आनें वाला फल है। आम में मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits) प्रदान कर सकते हैं। आम विटामिन सी (Vitamin C) से भी भरपूर होता है, जो रक्त वाहिकाओं और स्वस्थ कोलेजन के निर्माण के साथ-साथ आपको ठीक करने में मदद करता है। वे मैग्नीशियम और पोटेशियम (Magnesium and Potassium) का एक बड़ा स्रोत हैं, जो दोनों लो ब्लड प्रेशर और रेगुलर पल्स (Low Blood Pressure and Regular Pulse) से जुड़े हैं। आम फोलेट (Folate) से भरपूर होते हैं, जिसका उपयोग हेल्दी सेल डिवीजन (Healthy Cell Division) और डीएनए डुप्लीकेशन (DNA Duplication) के लिए किया जाता है।

जहां कच्चे आम (Raw Mango) से बेहद स्वादिष्ट आम पन्ना (Aam Panna) बनाया जाता है जो गर्मियों में हमें ठंडक महसूस कराता है। वहीं पके हुए आम से मैंगो शेक, जूस या फिर स्मूदी बनाते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आएं हैं मैंगो स्मूदी की रेसिपी (Mango Smoothie Recipe) जिसे एक बार पीकर बच्चे बाहर की फ्रूटी भूल जाएंगे। मैंगो स्मूदी (Mango Smoothie) बनाने के लिए हमें चाहिए...

सामग्री

मैंगो (कटे हुए)- 2 कप

दही- 2 कप

शहद- 3 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

बर्फ के टुकड़- थोड़े से

रोज़मेरी- 2 टहनी

पानी- 1+1.5 कप

चिया सीड (भीगे हुए)- 4 बड़े चम्मच

विधि

एक ब्लेंडर में कटे हुए आम, दही, शहद, इलायची पाउडर, बर्फ के टुकड़े, रोजमेरी की टहनी और पानी डालें। इन सबकों एक स्मूद पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें। आप अपनी स्मूदी को जैसे आप चाहें गाढ़ी या पतली थोड़ा या ज्यादा सा पानी मिला कर अपने मुताबिक बना सकते हैं। गिलास में डालें और ऊपर से भीगे हुए चिया सीड्स डालें। ठंडा परोसें।

Tags:    

Similar News