स्नैक्स में बनाकर खाएं बेसन ब्रेड टोस्ट, यह है रेसिपी
अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी खाने का सोच रहे हैं तो ऐसे में आप ब्रेड बेसन बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में टेस्टी तो होता है। साथ ही इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।;
अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी खाने का सोच रहे हैं तो ऐसे में आप ब्रेड बेसन बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में टेस्टी तो होता है। साथ ही इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 4
1 कप बेसन - 4
प्याज - 1/2 कप
शिमला मिर्च - 1/2 कप
टमाटर - 1/2 कप
कच्चे - 1/2 कप
आलू कद्दूकस किए हुए
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
चाट मसाला - 1/4 चम्मच
बेकिंग सोडा - एक चुटकी
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, सभी सब्जियां, नमक, बेकिंग सोडा, मसाले और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- इसकी बाद आप मीडियम गैस पर पैन में थोड़ा तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
- फिर अब ब्रेड की एक स्लाइस लेकर बेसन के घोल में डिप कर पैन पर रखकर सुनहरा होने तक सेंकें।
- इसी तरह से सारी स्लाइस सेंक लें।
आपका बेसन ब्रेड टोस्ट तैयार है।