अगर खाना है कुछ लाइट और चटपटा, तो मिनटों घर पर ऐसे बनाएं चटपटी मिक्स चाट

अगर आप रोजाना के खाने से बोर हो गए हैं और कुछ लाइट, चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो हम आपको बता रहे हैं चटपटी मिक्स चाट रेसिपी, चटपटी मिक्स चाट घर में बनाने के लिए सामग्री - मूंगफली के दाने: 100 ग्राम, दलिया: 25 ग्राम, मीडियम साइज के टमाटर: 2, प्याज: 1, बारीक कटी हरी मिर्च: 1, कटी हुई कच्ची कैरी: 1 टेबल स्पून, कटा हरा धनिया: 1 टेबल स्पून, नीबू का रस: 1, धनिए की चटनी: 1 टेबल स्पून, इमली की चटनी: 1 टेबल स्पून, अनार के दाने: 1 टेबल स्पून, बारीक सेव या भुजिया: 1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ पनीर: 50 ग्राम की आवश्यकता होगी।;

Update: 2019-08-19 02:22 GMT

अगर आपके घर पर दोस्त आ रहे हैं। ऐसे में आपको झटपट और टेस्टी कुछ बनाना है, तो आप चटपटी मिक्स चाट ट्राई कर सकते हैं। ये बनाने में सरल होने के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। आइए जानते हैं घर में चटपटी मिक्स चाट बनाने का तरीका (Chatpati Mix Chaat Recipe)...




चटपटी मिक्स चाट सामग्री (Chatpati Mix Chaat Recipe Ingredients)

मूंगफली के दाने: 100 ग्राम, दलिया: 25 ग्राम, मीडियम साइज के टमाटर: 2, प्याज: 1, बारीक कटी हरी मिर्च: 1, कटी हुई कच्ची कैरी: 1 टेबल स्पून, कटा हरा धनिया: 1 टेबल स्पून, नीबू का रस: 1, धनिए की चटनी: 1 टेबल स्पून, इमली की चटनी: 1 टेबल स्पून, अनार के दाने: 1 टेबल स्पून, बारीक सेव या भुजिया: 1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ पनीर: 50 ग्राम। 




चटपटी मिक्स चाट विधि (Chatpati Mix Chaat Recipe Process)

1.सबसे पहले दलिया को महीन पीस लें।

2.फिर मूंगफली के छिलके उतारकर मिक्सी जार में डालकर जरा-सा चलाएं, जिससे कि दानों के मोटे-मोटे टुकड़े हो जाएं।

3.अब टमाटर, प्याज को बारीक काट लें।

4.बड़े बर्तन में भुजिया, धनिया और अनार के अलावा सारी सामग्री अच्छे से मिला लें।

5.अब भुजिया, कटा हरा धनिया और अनार के दानों से सजाकर सर्व करें। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News