ऐसी बनती है चीज मैकरोनी, एक बार जरूर बनाकर खाएं

ज्यादातर घरों में प्याज टमाटर वाली मैकरोनी बनाकर खाई जाती है। लेकिन आज हम आपके लिए चीज मैकरोनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। आप चाहें तो शाम के नाश्ते में भी चीज मैकरोनी बनाकर खा सकते हैं।;

Update: 2021-06-04 11:52 GMT

मैकरोनी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। वहीं ज्यादातर घरों में प्याज टमाटर वाली मैकरोनी बनाकर खाई जाती है। लेकिन आज हम आपके लिए चीज मैकरोनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। आप चाहें तो शाम के नाश्ते में भी चीज मैकरोनी बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

 सामग्री

 उबली हुई मैकरोनी - 2 कप

मक्खन - 2 बड़े चम्मच

प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1 कटोरी

लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

चीज स्प्रेड - 2 बड़े चम्मच

मोजेरेला चीज - 4 बड़े चम्मच

टोमैटो पास्ता सॉस - 1/2 कप

मैदा - 3 चम्मच

दूध - 1/2 कप

नमक - स्वादानुसार

काली मिर्च - चुटकीभर

पानी - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में मक्खन को गरम कर लें।

- इसके बाद इसमें प्याज, लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए भून लें।

- फिर अब इसमें मैदा और पानी डालकर जल्दी जल्दी जिससे गांठें न बनें।

- मैदा के अच्छे से घुलते जाने के बाद इसमें दूध डाल दें।

- फिर जब यह मिक्सचर क्रीमी हो जाए तो इसमें मैकरोनी और चीज स्प्रेड डाल दें।

- आपकी चीज मैकरोनी तैयार है। इसके ऊपर से टोमैटो पास्ता सॉस, काली मिर्च और कद्दूकस किए हुए चीज से गार्निश करके परोसें।

Tags:    

Similar News