Corona Alert: कोरोना से बचने के लिए करना है इम्यून सिस्टम स्ट्रांग तो बनाएं चीज एंड वेजिटेबल सूप, जानें रेसिपी
Corona Alert: कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं चीन से शुरू हुआ यह वायरस पूरी दुनिया नें अपना तहलका मचा रहा है। वहीं साफ सफाई के साथ इससे बचने के लिए इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखना भी बहुत जरूरी है। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको चीज एंड वेजिटेबल सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं।;
Corona Alert: चीन मे पैदा हुआ कोरोना वायस अब तक दुनिया के लगभग 168 देशों में अपने पैर पसार चुका है। वहीं भारत में अबतक 345 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लोग अपने अपने स्तर तक इससे बचने की हर कोशिश कर रहे हैं। वहीं लोगों को शुरु से ही सलाह दी जा रही है कि इसके बचाव के लिए लोग समय समय पर साबुन और सेनिटाइजर से हाथ धोते रहें। इसी बीच हम आपको बताना चाहेंगे कि कोरोना से बचने के लिए साफ सफाई के साथ इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखना भी बहुत जरूरी है। जिसके लिए हम आपको आज चीज एंड वेजिटेबल सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप अपनी डाइट में शामिल करके अपना इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं चीज एंड वेजिटेबल सूप रेसिपी।
चीज एंड वेजिटेबल सूप सामग्री
आलू- 1 कप (कटे हुए)
नमक- स्वादानुसार
बीन्स- 1 कप (कटा हुआ)
मोजरेला- 1/2 कप
फ्रेश क्रीम- 1/2 कप
मैदा- 4 कप
ब्रोकली- 1 कप (कटी हुई)
गाजर- 1 कप (कटी हुई)
काली मिर्च- स्वादानुसार
मक्खन- 2 बड़ा चम्मच
हरा धनिया- 2 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
पनीर क्यूब्स- 5 बड़ा चम्मच
वेजिटेबल स्टॉक- 2 कप
चीज एंड वेजिटेबल सूप विधि
सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में मक्खन गर्म करें।ट
इसके बाद इसमें मैदा गोल्डन ब्राउन होने तक भूनते रहें।
फिर इसमें सभी कटी हुई सब्जियों को डालें और 3-4 मिनट तक सब्जियों को फ्राई करें।
इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं।
जब सब्जियां पक जाएं, तो इसमें मोजरेला चीज डालें और मेल्ट करें।
अब इसमें हरा धनिया, काली मिर्च, फ्रेश क्रीम और नमक डालें और इसे 5 मिनट तक पकाएं।
आपका सूप तैयार है आप इसमें पनीर क्यूब्स डालकर गर्म-गर्म सर्व करें।