Dhanteras 2019: धनतेरस पर घर में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट शाही वेजिटेबल पुलाव
Dhanteras 2019 / धनतेरस 2019 : दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस को संस्कृत में त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको धनतेरस रेसिपी में शाही वेजिटेबल पुलाव बनाने की विधि लेकर आए हैं। शाही वेजिटेबल पुलाव बनाने के लिए आपको सामग्री में 3 कप भिगोए हुए बासमती चावल, 1/4 छोटा चम्मच केसर,2 बड़ा चम्मच घी, 4 लौंग,, 2 स्टिक दालचीनी , 3 इलायची, 1/2 चम्मच शाही जीरा ,1 छोटा चम्मच जीरा,1 टी स्पून बारीक कटी हरी मिर्च,1 तेजपत्ता,,1/2 कप कटा हुआ प्याज 1 चम्मच मिर्च पाउडर,आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ,2 बड़ा चम्मच पनीर ,1/4 कप फूलगोभी,3/4 कप उबले हुए हरे मटर,2 बड़े चम्मच कटा हुआ अनानास,नमक स्वादानुसार की आवश्यकता होगी।;
Dhanteras 2019 : धनतेरस, दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप धनतेरस पर कुछ खास और स्पेशल खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको लाइट और टेस्टी शाही वेजिटेबल पुलाव की रेसिपी बता रहे हैं। ये घर में बहुत ही आसानी से बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं शाही वेजिटेबल पुलाव बनाने की रेसिपी (Shahi Vegetable Pulav Recipe)...
शाही वेजिटेबल पुलाव रेसिपी सामग्री (Shahi Vegetable Pulav Recipe Ingredients)
3 कप भिगोए हुए बासमती चावल
1/4 छोटा चम्मच केसर
2 बड़ा चम्मच घी
2 लौंग
2 स्टिक दालचीनी
3 इलायची
1/2 चम्मच शाही जीरा
1 छोटा चम्मच जीरा
1 टी स्पून बारीक कटी हरी मिर्च
1 तेजपत्ता
1/2 कप कटा हुआ प्याज
1 चम्मच मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच पनीर
1/4 कप फूलगोभी
3/4 कप उबले हुए हरे मटर
2 बड़े चम्मच कटा हुआ अनानास
नमक स्वादअनुसार
गार्निश के लिए
2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच तले हुए काजू
1 बड़ा चम्मच तली हुई किशमिश
शाही वेजिटेबल पुलाव रेसिपी सामग्री (Shahi Vegetable Pulav Recipe Process)
1. शाही वेजिटेबल पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आपको केसर को एक छोटी कटोरी में दूध में भिगो कर रखें।
2. इसके बाद एक बड़े पैन में घी गर्म करें और उसमें लौंग, दालचीनी, इलायची,शाही जीरा, जीरा, हरी मिर्च और तेज पत्ता डालकर धीमी आंच पर कुछ देर के लिए भूनें।
3. अब कढ़ाही में पहले से कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सा सुनहरा होने तक भून लें।
4. इसके बाद कढ़ाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पनीर, फूलगोभी और हरी मटर डालकर कुछ देर चलाते हुए भून लें।
5. अब सब्जी के थोड़ा पकने के बाद चावल, अनानास, केसर वाला दूध, नमक डालकर अच्छे से मिक्स करके लगभग 10 मिनट धीमी आंच पर ढककर पकाएं।
6. अब तैयार शाही वेजिटेबल पुलाव को प्लेट में निकालें और धनिया, काजू और किशमिश से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App