Rajma Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी राजमा, स्वाद में आएगा और भी मजा

Rajma Recipe: अक्सर महिलाओं को राजमा बनाना काफी झंझट का काम लगता है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम आपको राजमा बनाने की बहुत ही आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से राजमा बना सकती हैं।;

Update: 2021-01-03 09:10 GMT

Rajma Recipe: राजमा खाने में काफी टेस्टी होता है। लेकिन अक्सर महिलाओं को राजमा बनाना काफी झंझट का काम लगता है। ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम आपको राजमा बनाने की बहुत ही आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से राजमा बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं राजमा बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री

राजमा - 2 कप 

प्याज - 4 

टमाटर - 4 

हरी मिर्च - 2 

गरम मसाला - 1 चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच 

 सोडा - एक चुटकी

धनिया पाउडर - 1 चम्मच 

जीरा - 1 चम्मच 

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच

हरा धनिया -  1 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: सेब का हलवा बनाने में आसान और खाने में काफी टेस्टी, तुरंत नोट करें रेसिपी

विधि

- राजमा को बनाने के लिए आप सबसे पहले इसे 4-5 घंटों के लिए भिगोकर रखें।

-  फिर अब ग्राइंडर जार में प्याज और टमाटर डालकर अलग-अलग प्यूरी तैयार कर लें।

- इसके बाद तेज आंच पर प्रेशर कूकर में पानी और सोडा डालकर राजमा उबलने के लिए रखें।

-  इस बीच मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करें और इसमें जीरा और प्याज की प्यूरी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

- इसके बाद टमाटर प्यूरी डालकर दोनों को अच्छी तरह से भूनें।

- फिर अब गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट के लिए पकाएं।

- तय समय के बाद कूकर का ढक्कन खोलकर राजमा को मसाले में डालें। इसके बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

- आपके राजमा तैयार हैं।

Tags:    

Similar News