Garlic Bread Recipe- बच्चों के लिए घर पर बनाएं गार्लिक चीज़ ब्रेड, मिनटों में होगा तैयार

सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ आप घर पर आसानी से गार्लिक चीज़ ब्रेड (Garlic Cheese Bread) बना सकती हैं। इस रेसिपी की खासियत ये है कि ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और इसका स्वाद बिलकुल वैसा ही आता है जैसा बाज़ार की गार्लिक चीज़ ब्रेड (Garlic Cheese Bread) जैसा ही होता है।;

Update: 2022-06-29 07:22 GMT

बच्चों को रोज नई-नई चीजें खाना पसंद होता है और ऐसे में अगर आप घर पर कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहेंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा। सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ आप घर पर आसानी से गार्लिक चीज़ ब्रेड (Garlic Cheese Bread) बना सकती हैं। इस रेसिपी की खासियत ये है कि ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और इसका स्वाद बिल्कुल वैसा ही आता है जैसा बाज़ार की गार्लिक चीज़ ब्रेड (Garlic Cheese Bread) जैसा ही होता है। ये बहुत ही आसान रेसिपी है और आपके घर में सभी को पसंद आ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाए।

सामग्री-

ब्रेड- 2 स्लाइस

गार्लिक- 1 टीस्पून

बटर- 1 टेबलस्पून

चीज- 1 टेबलस्पून

चिली फ्लेक्स- 1/2 टीस्पून

ऑरिगैनो- 1/2 टीस्पून

विधि-

गार्लिक ब्रेड (Garlic Bread) बनाने के लिए लहसुन को छीलकर बारीक काट लें। अब लहसुन में बटर डालकर इसे अच्छी तरह मिला लें। ब्रेड स्लाइस पर लहसुन वाला बटर लगाएं और ऊपर से चीज घिसकर डाल दें। अब तवा गर्म करें और बटर लगाकर ब्रेड को रख दें। ध्यान रखें गैस की फ्लेम इस दौरान मीडियम रखें।

ब्रेड को किसी प्लेट से ढक दें, जिससे चीज अच्छी तरह पिघल जाए। बीच में चेक कर लें कि कहीं ब्रेड नीचे से जल तो नहीं रही है। जब चीज पिघल जाए तो समझो गार्लिक चीज़ ब्रेड (Garlic Cheese Bread) बनकर तैयार है। गार्लिक चीज़ ब्रेड (Garlic Cheese Bread) पर ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालें। आप इसे ऐसे ही प्लेन खा सकते हैं या फिर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News