ऐसे बनता है जलजीरा, पीकर दिल हो जाएगा खुश

गर्मी के मौसम में जलजीरा पीना काफी फायदेमंद होता है। वहीं इस मौसम में इसका सेवन भी ज्यादा किया जाता है। यह आपके डाइडेशन को भी बेहतर रखता है। अगर आप जलजीरा बनाने का सोच रहे हैं तो हम आपके लिए जलजीरा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं जलजीरा बनाने का तरीका।;

Update: 2021-06-27 12:04 GMT

गर्मी के मौसम में जलजीरा पीना काफी फायदेमंद होता है। वहीं इस मौसम में इसका सेवन भी ज्यादा किया जाता है। यह आपके डाइडेशन को भी बेहतर रखता है। अगर आप जलजीरा बनाने का सोच रहे हैं तो हम आपके लिए जलजीरा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं जलजीरा बनाने का तरीका।

सामग्री

हरा धनिया - 1/2 कप

पुदिना - 1/2 कप

जीरा-सौंफ (भुना और पिसा हुआ) - 2 बड़े चम्मच

अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच

हींग - चुटकीभर

अमचूर पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

नींबू - 2

काला नमक - 1 चम्मच

चीनी - 2 चम्मच

सादा नमक - स्वादानुसार

ठंडा पानी - 2 गिलास

 विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले पुदीना और हरे धनिये को साफ करके धो लें।

- इसके साथ ही अदरक भी छीलकर धोकर काट लें।

- फिर अब मिक्सर जार में हरा धनिया, पुदीने की पत्तियां, अदरक, पिसा हुआ जीरा-सौंफ, चीनी, हींग, काला नमक और सादा नमक डालें।

- थोड़े पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें।

- इसके बाद एक जग में 2 गिलास ठंडा पानी डालकर इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

- फिर पानी में नींबू का रस निचोड़कर मिलाएं।

आपका जलजीरा तैयार है।

Tags:    

Similar News