Eid Recipe 2019 : ईद रेसिपी स्पेशल में जानें घर में कैसे बनाएं 'रेड वेलवेट पेस्ट्री'
Eid Recipe 2019 : इन दिनों बच्चों के समर वैकेशंस चल रहे हैं। इन्हीं छुट्टियों के बीच 5 जून को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं बच्चों के लिए 'रेड वेलवेट पेस्ट्री' रेसिपी (Red Velvet Pastry Recipe)बता रहे हैं।;
Eid Recipe 2019 : इन दिनों बच्चों के समर वैकेशंस चल रहे हैं। इन्हीं छुट्टियों के बीच 5 जून को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं बच्चों के लिए 'रेड वेलवेट पेस्ट्री' रेसिपी (Red Velvet Pastry Recipe)बता रहे हैं।
रेड वेलवेट पेस्ट्री रेसिपी सामग्री (Red Velvet Pastry Recipe Ingredient)
आटा: 1 कप
मक्खन: 4 बड़े चम्मच
चीनी: 1/2 कप, कोको पाउडर: डेढ़ बड़े चम्मच
बेकिंग पाउडर: 1 छोटा चम्मच
सोडा: 1/2 छोटा चम्मच
खाने वाला लाल रंग: 2 बूंद
बटर मिल्क : 1/2 कप
वनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
फ्रेश क्रीम : 100 मिलीलीटर
आइसिंग शुगर: 100 ग्राम
रेड वेलवेट पेस्ट्री रेसिपी विधि (Red Velvet Pastry Recipe Process)
1. रेड वेलवेट पेस्ट्री रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मक्खन और चीनी मिलाकर फेंट लें।
2. ध्यान रहे इसमें चीनी अच्छी तरह घुल जाए।
3. अब आटे में कोको पावडर, बेकिंग पाउडर और सोडा अच्छी तरह मिला लें।
4. इसे मक्खन और चीनी के बने मिश्रण में मिलाकर अच्छे से फेंटें।
5. अलग बर्तन में बटर मिल्क में खाने वाला लाल रंग और वनिला एसेंस मिलाकर इसे भी पहले वाले मिश्रण में डाल दें और अच्छी तरह फेंट लें।
6. इसके बाद चिकनाई लगे केकटिन में ग्रीस प्रूफ, पेपर लगाकर मिश्रण को डालें।
7. पहले से गरम ओवन में 30-40 मिनट बेक करें।
8.स्पंजी हो जाने पर ओवन से निकालकर पेस्ट्री की शेप में काटकर ऊपर से क्रीम और आइसिंग शुगर से सजाएं।
9.अब तैयार रेड वेलवेट पेस्ट्री को प्लेट में रखें और सर्व करें।
लेखिका - वीणा गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App