नाश्ते में खाना है कुछ हेल्दी तो ट्राई करें घी रोस्ट चीला, बहुत ही आसान है इसे बनाना

आज हम आपके लिए घी रोस्ट चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इसे आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं घी रोस्ट चीला बनाने की रेसिपी।;

Update: 2021-07-10 13:50 GMT

अक्सर  लोग इस बात को लेकर कि चिंतित रहते हैं कि वो नाश्ते में क्या हेल्दी खाएं। ऐसे में घी रोस्ट चीला बनाकर भी खा सकते हैं। यह खाने में मजेदार तो होता ही है। साथ ही यह काफी हेल्दी भी होता है। वहीं इसे बनाने में भी कुछ समय लगता है। इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए घी रोस्ट चीला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इसे आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं घी रोस्ट चीला बनाने की रेसिपी।

सामग्री

 बेसन - 1 कटोरी

सूजी - 1 कटोरी

हरी मिर्च - 2

साबुत धनिया (पीसकर) -1/4 चम्मच

 जीरा - 1/4 चम्मच

अजवाइन - 1/4 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

घी - जरूरत के अनुसार

पानी - घोल बनाने के लिए

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहली एक बर्तन में घी के अलावा सारी चीजें डालकर मिश्रण तैयार करें। ध्यान रखें कि ये न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला।

- इसके बाद मीडियम आंच पे एक तवा गरम करके इस पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें।

- फिर चीले के घोल को गोलाकार में फैलाएं।

- इसके बाद एक तरफ से सिक जाने के बाद चारों तरफ जरा जरा सा घी लगाकर इसे पलटते हुए दूसरे साइड से भी सुनहरा होने तक सेंक लें।

आपका घी रोस्ट चीला तैयार है। इसे सॉस के साथ सर्व करें।

Tags:    

Similar News