Holi 2020: होली के मौके पर बनाएं ये स्पेशल गुजिया, जानें रेसिपी
रंगो का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा है। इसी बीच आज हम आपके लिए गुजिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।;
Holi 2020: होली का त्योहार गुजियो के बिना अधूरा है। होली का त्योहार रंगो के साथ-साथ गुजियो के लिए भी जाना जाता है। गुजिया बनाने के कई तरीके होते हैं। गुजिया डेजर्ट नॉर्थ इंडिया की मशहूर डिश है। इसे आप बनाकर काफी दिनों तक भी खा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए स्पेशल गुजिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
गुजिया सामग्री
मैदा- 1 कप
पानी- 1 कप
खोया - 1/2 कप
किशमिश- 10 से 12
काजू- 8-10 बारीक कटे हुए
बादाम- 8-10 बारीक कटे हुए
नारियल- 3 चम्मच घिसा हुआ
चीनी- 4 बडे़ चम्मच
घी- तलने के लिए
फिलिंग के लिए
-गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले खोया को मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
-फिर उसको मिलाते हुए हल्का भूरा या लाल होने तक भूनें।
-उसके बाद उनमे काजू, बादाम, किशमिश और चीनी को डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
-फिर खोये को एक बर्तन में ठंडा होने के लिए अलग निकाल कर रख दें।
-आपकी गुजियों के लिए फिलिंग तैयार है।
गुजिया रेसिपी
-गुजिया बनाने के लिए मैदे में दो चम्मच घी को डाल कर हाथों से खूब मसल ले।
-कुछ देर मसलने के बाद उसमे थोडा सा पानी डाल कर थोडा कड़ा गुथ ले।
-जब मैदा गुथ जाये तो उसे 20 मिनट के लिए ढक कर रख दे।
-फिर आप 30 मिनट बाद उसे बनाने से पहले एक बार फिर से अच्छी तरह से गुथ ले।
-उसके बाद उसको छोटे छोटे भागों में बांटकर लोइयां बना लें और चकले पर गोल बेल ले।
-गोल बेले हुए भाग के बीचों बीच भरावन के लिए तैयार की गयी सामग्री को 1 बड़े चम्मच की मात्रा में डालें।
-फिर इसके किनारों पर हल्का पानी लगाकर सांचे में रखकर चिपका दें।
-आप चाहे तो इसके किनारों को गुथ कर डिजाईन भी बना सकते हैं।
-इस तरह गुजिये का आकार देकर आप इसे तैयार कर ले।
-इस तरह से जब सभी गुजिया तैयार हो जाये तो आप तेज आंच पर कढ़ाई को चढ़ाकर उसमे घी को गर्म होने के लिए छोड़ दें।
-जब यह गर्म हो जाये तो इसमें तैयार गुजिये को डाल कर इसे धीमी आंच में 1-2 मिनिट के लिए तले।
-जब यह तल जाये तो आप इस स्वादिष्ट गुजिया को गर्मागर्म मेहमानों को सर्व कर इसका आनंद ले सकते है।