नाश्ते में बनाएं चटपटे चने, जानें इसे बनाने की रेसिपी

हर रोज चने उबालकर खाना काफी बोरिंग हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको चटपटे चने बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।;

Update: 2020-12-15 06:50 GMT

चने में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं हर रोज चने उबालकर खाना काफी बोरिंग हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको चटपटे चने बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री

काले चने (4 घंटे भिगोए हुए) - 1 कप 

टमाटर - 1 

शिमला मिर्च - 1/2 

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1 चम्मच 

 हल्दी - एक चुटकी

आमचूर पाउडर - 1/4 चम्मच 

जीरा - 1 चम्मच 

नमक - स्वादानुसार

घी - स्वादानुसार

Also Read: नाश्ते में ट्राई करें प्याज का चटपटा पराठा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

विधि

- इसे बमाने के लिए आप सबसे पहले प्रेशर कूकर में चने और पानी डालकर 8-10 सीटी आने तक पकाएं। 

- इसके बाद इसे आप छान लें।

- चने उबल जाने के बाद मीडियम आंच पर एक पैन में घी गरम करें।

- फिर इसमें जीरा का तड़का लगाएं और इसके बाद इसमें टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट भूनें।

- फिर इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, आमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करें

- इसके बाद  अब चने डालकर 2 मिनट के लिए पका लें और फिर तय समय के बाद गैस बंद कर दें।

आपके चटपटे चने तैयार हैं। इसे आप नाश्ते में सर्व करें। 

Tags:    

Similar News