आज शाम के नाश्ते में बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड, हर कोई हो जाएगा आपका दीवाना
क्या आपने कभी घर पर इसे गार्लिक ब्रेड बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए घर पर गार्लिक ब्रेड बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जो खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।;
ज्यादातर लोग ब्रेड पर जैम या मक्खन लगाकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी घर पर इसे गार्लिक ब्रेड बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए घर पर गार्लिक ब्रेड बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जो खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 2
गार्लिक - 1 चम्मच
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
चीज - 1 बड़ा चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1/2 चम्मच
ऑरिगैनो - 1/2 चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे एक कटोरी में लहसुन को बारीक काट लें।
- फिर बारीक कटे लहसुन में मक्खन डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर पहले ये मक्खन लगा लें फिर ऊपर से चीज घिसकर डालें।
- मीडियम आंच पर तवा गरम करके इसपर ब्रेड रख दें।
- फिर ब्रेड को किसी प्लेट से ढक दें ताकि चीज अच्छे से पिघल जाए।
- बीच-बीच में प्लेट हटाकर ब्रेड चेक करते रहें कि ये न जले।
- फिर 5-7 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। इसके ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगैनो डाल दें।
- आपकी चीज गार्लिक ब्रेड तैयार है।