Tamarind Rasam Recipe: घर पर बनाकर खाएं इमली की रसम, इसके चटपटे स्वाद के हो जाएंगे आप दीवाने
Tamarind Rasam Recipe: आंध प्रदेश की मशहूर डिश इमली की रसम है। जिसे पची पुलसु भी कहा जाता है। यह काफी चटपटी होती है। इसी बीच आज हम आपको इमली की रसम बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।;
Tamarind Rasam Recipe: आंध प्रदेश की मशहूर डिश इमली की रसम है। जिसे पची पुलसु भी कहा जाता है। यह काफी चटपटी होती है। इसी बीच आज हम आपको इमली की रसम बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
कच्ची इमली - 1 कप
पानी - 3 कप
हरी मिर्च - 2
प्याज - 1
करी पत्ता - 8-10
धनिया - 2 बड़े चम्मच
गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तड़के के लिए
तेल
जीरा - 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 1
करी पत्ते - 4-6
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी में इमली डालकर आधे घंटे के लिए रख दें।
- फिर अब हरी मिर्च में बीच से चीरा लगाकर धीमी आंच पर भूनें।
- फिर जब मिर्च दोनों तरफ से भुन जाए, तो थोड़ा ठंडा करके छिलका उतार लें।
- इसके बाद अब एक बर्तन में प्याज, करी पत्ता, धनिया बारीक और भुनी हुई मिर्च डालकर अच्छी तरह से मेश करें।
- फिर अब इमली वाले पानी को छलनी से छानते हुए इसमें डालें।
- अब गुड़, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर घोल तैयार करें।
- मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करके इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगा लें।
- अब गैस बंद करके घोल में तड़का डालकर मिलाएं।
- आपकी चटपटी-खट्टी इमली की रसम तैयार है। इसे आप चावल के साथ खाएं।