Vada Pav Recipe: घर पर ऐसे बनाकर खाएं टेस्टी बड़ा पाव, जानें इसे बनाने की रेसिपी
वड़ा पाव खाने में काफी टेस्टी होता है। वहीं आपको पता दें कि इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको घर पर ही वड़ा पाव बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।;
Vada Pav Recipe: वड़ा पाव का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहला ख्याल मुंबई का ही आता है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। वहीं आपको पता दें कि इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको घर पर ही वड़ा पाव बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
उबले आलू - 2
पाव - 4
बेसन - 1 कप
हरी मिर्च - 2
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
राई - 1 चम्मच
करी पत्ता - 8-10
बेकिंग सोडा - एक चुटकी
हरी चटनी - स्वादानुसार
सूखी लाल चटनी
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करके इसमें राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं।
- फिर अब आलू को मैश कर इसमें डालें और हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर 2 मिनट तक पका लें फिर गैस बंद कर दें।
- वड़े के लिए मिश्रण तैयार है।
- अब एक बर्तन में बेसन, नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
- फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करके मिश्रण में से थोड़ा भाग लेकर बॉल्स का शेप देकर बेसन में डिप करें फिर तेल में डालते जाएं।
- फिर पाव में बीच से कट लगाकर इसपर सूखी लाल चटनी डालें फिर वड़ा रखें और फिरऊपर से थोड़ी सी सूखी लाल चटनी डालकर पाव से कवर कर दें
- आपका तैयार है वड़ा पाव तैयार है।