सर्दियों में बनाएं गरमा गरम मिस्सी रोटी, जानें इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी

सर्दी के मौसम में हरी सब्जी खाने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में आप स्वाद को और भी बढ़ाने के लिए इसके साथ मिस्सी रोटी भी बना कर खा सकते हैं। यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना उतना ही आसान होता है।;

Update: 2020-12-01 08:28 GMT

सर्दियों में ज्यादातर लोग हरी सब्जी और साग खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में हरी सब्जी खाने का मजा ही अलग होता है। ऐसे में आप स्वाद को और भी बढ़ाने के लिए इसके साथ मिस्सी रोटी भी बना कर खा सकते हैं। यह खाने में जितनी  स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना उतना ही आसान होता है। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए आपको मिस्सी रोटी बनाने की आसानी रेेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

बेसन- 1 कप

आटा- 1 कप

हरी मिर्चकटी हुई- 2

नमक- स्वादानुसार

अदरक कद्दूकस किया- 1 इंच

प्याज बारीक कटे हुए-1

हल्दी पाउडर- 1 चम्मच

काली मिर्च- 1/2 चम्मच

काला नमक- 1/2 चम्मच

तेल या घी - आवश्यकतानुसार

Also Read:  इस Sunday दोस्तों को बनाकर खिलाएं मैगी नूडल्स बिरयानी, नोट करें रेसिपी

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल लें और फिर इसमें सारी सामग्री एक साथ मिलाएं। इसे गूंथने के बाद हल्का सा तेल ऊपर लगाकर छोड़ दें।

 - फिर इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।

- इसके बाद अब इसकी मोटी-मोटी लोई बनाएं और आटे लगाकर हल्के हाथों से बेलें।

- फिर अब इसे तवे पर घी या तेल लगाकर सेकें। तवे पर पकाते समय आंच को मीडियम रखें वरना रोटी अंदर से पूरी तरह नही पकती।

आपकी मिस्सी रोटी तैयार है। इसे आप सब्जी के साथ साथ गरमा गरम सर्व करें।

Tags:    

Similar News