इस बार सिंपल नहीं बल्कि बनाएं पनीर पूरी, यह है इसे बनाने की आसान रेसिपी
ज्यादातर लोग आटे और मैदे से बनी सिंपल पूरी खाते हैं। लेकिन इस बार आप कुछ अलग बनाकर ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आज हम आपके लिए पनीर पूरी की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में स्वादिष्ट भी होती है। इसके साथ ही यह प्रोटीन की कमी भी पूरी करता है।;
ठंड से मौसम में अक्सर लोग पूरी, कचौड़ी बनाकर खाते हैं। वहीं ज्यादातर लोग आटे और मैदे से बनी सिंपल पूरी खाते हैं। लेकिन इस बार आप कुछ अलग बनाकर ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आज हम आपके लिए पनीर पूरी की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में स्वादिष्ट भी होती है। इसके साथ ही यह प्रोटीन की कमी भी पूरी करता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
कप पनीर- 3/4 (कद्दूकस किया हुआ)
गेहूं का आटा- 1 कप
बेसन- 1 बड़ा चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
सूजी- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अजवायन- 1/2 छोटा चम्मच
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
नमक- स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए
विधी
- सबसे पहले एक बाउल में तेल छोड़कर सारी सामग्री मिलाएं।
- इसमें जरूरतानुसार पानी मिलाकर ढो बनाएं।
- आटे को ढककर 5 मिनट तक अलग रख दें।
Also Read: सर्दियों में बनाएं गरमा गरम मिस्सी रोटी, जानें इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी
- अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर बेल लें।
- कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पूरियां सुनहरा होने तक तलें।
- तैयार पूरियों को सर्विंग प्लेट में रख कर चना मसाला के साथ सर्व करें।
- लीजिए आपकी पनीर पूरियां बन कर तैयार है।