Janamashtami 2019 : जन्माष्टमी रेसिपी में जानें घर पर माखन बनाने की विधि
Janamashtami 2019 (जन्माष्टमी 2019) कान्हा का जन्मोत्सव 24 अगस्त को देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा, इस दिन बाल गोपाल को भोग लगाने के लिए 56 पकवान तैयार किए जाते हैं, लेकिन उनका सबसे पसंदीदा भोग होता है माखन-मिश्री। ऐसे में आज हम आपको घर में ताजा मक्खन बनाने का तरीका बता रहे हैं, ताजा मक्खन बनाने के लिए सामग्री - ठंडी मलाई - 4 कप, दही - 2 चम्मच, मिक्सर या ब्लेंडर - 1, ठंडा पानी - 4-5 गिलास की आवश्यकता होगी।;
Janamashtami 2019: जन्माष्टमी का त्यौहार आने वाला है, ऐसे में कुछ लोग भगवान कृष्ण को सजाने की तैयारी करते हैं, तो कुछ लोग उनके लिए पकवान,स्वादिष्ट व्यंजन और भोग के लिए उपयोग होने वाला प्रसाद बनाते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी 2019 में कान्हा को उनका फेवरेट भोग लगाना चाहती हैं, तो ऐसे में हम आपकी मदद करने के लिए घर में ताजा मक्खन बनाने की रेसिपी लेकर आएं हैं। आइए जानते हैं घर में ताजा सफेद मक्खन बनाने की विधि (Butter Recipe In Hindi)...
आपने अक्सर कान्हा के माखन चुराकर खाने वाली कहानियां जरुर सुनी होगीं। इसके अलावा माखन के लिए गोपियों की मटकी फोड़ने और मां से कृष्ण को मिलने वाली सजा के बारे में अधिकांश लोगों को पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माखन को दूध से कैसे बनाया जाता है। माखन को भारत में मक्खन के नाम से जाना जाता है। माखन बनाने के लिए दूध की मलाई को लंबे समय तक मथ कर निकाला जाता है। घर में कान्हा का सबसे पसंदीदा भोग यानि माखन मिश्री का प्रसाद बनाना बेहद आसान है। ये है माखन घर में बनाने की विधि (How To Make Butter At Home)...
माखन के पौषक तत्व (White Butter Nutritional Value)
White Butter Nutritional Elements | %DV |
Calories | 1628(6816 kJ)81% |
Carbohydrate | 0.9(3.8 kJ) |
Fat | 1618 (6774 kJ) |
Protein | 8.2(34.3 kJ) |
Vitamin A | 5673 IU 113% |
Retinol | 1523 mcg |
Retinol Activity Equivalent | 1552mcg |
Beta Carotene | 359mcg |
Vitamin B 12 | 0.4mcg 6% |
Vitamin E (Alpha Tocopherol) | 5.3mg 26% |
Vitamin K | 15.9mcg 20% |
Riboflavin | 0.1mg 5% |
Folate | 6.8mcg 2% |
Food Folate | 6.8mcg |
Choline | 42.7mg |
Cholesterol | 488mg 163% |
Beta-sitostero | l9.1mg |
Campestero | l0.0mg |
Stigmastero | l0.0mg |
Calcium | 54.5mg 5% |
Magnesium | 4.5mg 1% |
Phosphorus | 54.5mg 5% |
Potassium | 54.5mg 2% |
Sodium | 25.0mg1% |
Zinc | 0.2mg 1% |
Selenium | 2.3mcg 3% |
Fluoride | 6.4mcg |
Copper | 0.0mg 2% |
माखन रेसिपी सामग्री (Butter Recipe Ingredeints)
ठंडी मलाई - 4 कप
दही - 2 चम्मच
मिक्सर - 1
ठंडा पानी - 4-5 गिलास
बर्फ के टुकड़े - 6-7
माखन रेसिपी विधि (Butter Recipe Process)
1. सबसे पहले एक बॉउल में ताजी मलाई लें और उसमें थोड़ा खट्टा दही डालकर फ्रिज में कम से कम 2 दिन के लिए रखें।
2. जब मलाई में खमीर आ जाए, तब मलाई और दही के मिश्रण को एक मिक्सर में डालें और ठंडा पानी, बर्फ के टुकड़े डालें,फिर मिक्सर का ढक्कन लगाकर लगभग 5 मिनट तक चलाएं।
3. इसके बाद मिक्सर का ढक्कन खोलकर देखें, ताजा मक्खन ऊपर सतह पर आ गया है, जबकि ठंडा मिलाया हुआ पानी नीचे बैठ गया है।
4. अब एक चम्मच की मदद से ताजे मक्खन को एक बॉउल में निकाल लें।
5. अब तैयार मक्खन को मिश्री के साथ कान्हा को जन्म होने के बाद भोग लगाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App