Karwa Chauth Recipe 2020: इस खास मौके पर बनाएं दूध पेड़ा, यह है रेसिपी
करवा चौथ के खास दिन पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। वहीं यह व्रत रात को चांद को देखकर ही तोड़ा जाता है। ऐसे में आप इस खास मौके पर आप अपनी पत्नी को स्पेशल फील करवाने के लिए स्वीट डिश बना सकते हैं। इसके लिए आप दूध से बने पेड़े बना सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसी बीच आज हम आपको दूध से बने पेड़े की रेसिपी बताने जाने रहे हैं।;
इस बार करवा चौथ का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस खास दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। वहीं यह व्रत रात को चांद को देखकर ही तोड़ा जाता है। ऐसे में आप इस खास मौके पर आप अपनी पत्नी को स्पेशल फील करवाने के लिए स्वीट डिश बना सकते हैं। इसके लिए आप दूध से बने पेड़े बना सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसी बीच आज हम आपको दूध से बने पेड़े की रेसिपी बताने जाने रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
सामग्री
दूध- 1 लीटर
चीनी- 3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
बादाम- 1/2 कप (कटे हुए)
देसी घी- 1 बड़ा चम्मच
विधी
- इसके लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर गैस की मीडियम आंच पर उबाल लें।
- इसके बाद इसे चम्मच से लगातार चलाते रहे।
- इसके बाद जब दूध गाढ़ा होकर आधा रह जाएं तो इसमें चीनी मिला दें।
- फिर चीनी के पिघलने पर इसमें इलायची पाउडर मिलाकर गैस बंद कर दें।
Also Read: क्या आपको भी सफर में आती है उल्टी? जानें इससे छुटाकारा पाने का उपाय
- इस मिक्सचर के ठंडा होने पर इसे गोल शेप देते हुए छोटे- छोटे बॉल बना लें।
- इसके बाद अब इसे हल्के हाथों से दबाकर पेड़े की शेप देकर ऊपर से बादाम का टुकड़ा रखें।
आपके दूध पेड़े बन कर तैयार है। इसे आप सर्व करें।