खजूर का हलवा रेसिपी : ईद पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट खजूर का हलवा, ये है रेसिपी

Khajur Ka Halwa Recipe : रमजान का पाक महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में ईद आने वाली है। ऐसे में आज हम आपको ईद आने से पहले खजूर का हलवा रेसिपी (Khajur Ka Halwa Recipe) बता रहे हैं। खजूर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं स्वाद और सेहत का ख्याल रखने वाले खजूर का हलवा बनाने की विधि (Khajur Ka Halwa Recipe)।;

Update: 2019-05-31 05:32 GMT

Khajur Ka Halwa Recipe : रमजान का पाक महीना चल रहा है और कुछ ही दिनों में ईद आने वाली है। ऐसे में आज हम आपको ईद आने से पहले खजूर का हलवा रेसिपी (Khajur Ka Halwa Recipe) बता रहे हैं। खजूर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं स्वाद और सेहत का ख्याल रखने वाले खजूर का हलवा बनाने की विधि (Khajur Ka Halwa Recipe)।

खजूर का हलवा रेसिपी सामग्री (Khajur Ka Halwa Recipe Ingredients)

दो कप खजूर

एक कटोरी नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

एक कप मावा

आधा कप चीनी

आधी कटोरी मेवे (काजू, बादाम, किशमिश)

आधा कप घी

खजूर का हलवा रेसिपी विधि (Khajur Ka Halwa Recipe Process)

1. खजूर का हलवा रेसिपी बनाने के लिेए सबसे पहले खजूर को अच्छे से साफ करके बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन में घी गर्म करें और उसमें खजूर को डालकर चलाते हुए 5 मिनट भूनें।

3. अब पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल, मावा और चीनी को डालकर अच्छे से मिलाएं।

4. जब मिश्रण की नमी पूरी तरह से सूख जाए, तो उसमें पहले से कटे हुए मेवे डालकर मिक्स कर लें।

5. अब तैयार खजूर का हलवे को प्लेट में रखें और सुखे मेवे से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News