गर्मियों मे बच्चों को बनाकर पिलाएं टेस्टी एप्पल मिल्क शेक
आज हम आपको एप्पल मिल्क शेक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं (Recipe For Kids) । जो बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाकर आप सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि घर के सदस्यों को भी दे सकते हैं। इस गर्मी के मौसम में ठंडे ठंडे एप्पल मिल्क शेक (Apple Milk Shake) को सभी लोग पीना पसंद करेंगे।;
ज्यादातर बच्चों को दूध (Milk) पीना बिल्कुल भी पसंद नही होता है। जिसके लिए महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। वहीं आपकी इस समस्या का समाधान निकालते हुए हम आपको एप्पल मिल्क शेक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं (Recipe For Kids) । जो बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाकर आप सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि घर के सदस्यों को भी दे सकते हैं। इस गर्मी के मौसम में ठंडे ठंडे एप्पल मिल्क शेक (Apple Milk Shake) को सभी लोग पीना पसंद करेंगे। तो चलिए जानते हैं एप्पल मिल्क शेक बनाने का तरीका (Apple Milk Shake Recipe)।
एप्पल मिल्क शेक सामग्री
सेब - 1
दूध - 2 गिलास
शहद - 1 बड़ा चम्मच
पाउडर चीनी - 2 बड़ा चम्मच
दालचीनी पाउडर - 1 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
क्रश्ड आइस - 2 बड़ा चम्मच
बादाम - 3 से 4
किशमिश - 10
पिस्ता - 10
Also Read: Recipe Idea For Iftar: इफ्तार में बनाएं चिकन बुर्जि कुसिलाई
एप्पल मिल्क शेक विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
- अब इसे और दूध को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- इसके बाद अब इसमें शहद, चीनी, दालचीनी और ईलायची पाउडर डालकर फिर से ब्लैंडर घुमा दें।
- आपका एप्पल मिल्क शेक बनकर तैयार है।
इसे आप बच्चों और परिवार के सदस्यों को सर्व करें।