मैंगो कुल्फी रेसिपी : छुट्टी में बच्चों के साथ मिलकर बनाएं Tasty मैंगो कुल्फी, जानें रेसिपी

Mango Kulfi Recipe : आम खाना हम सभी को पसंद होता है। गर्मी यानि आम का सीजन ऐसे में मीठे-रसीले आम मिल रहे हैं। आप चाहें तो आम से स्वीट-टेस्टी डिश भी बना सकती हैं। इसलिए आज हम आपको आम से बनने वाली टेस्टी रेसिपी यानि मैंगो कुल्फी रेसिपी (Mango Kheer Recipe) बता रहे हैं।;

Update: 2019-05-26 18:30 GMT

Mango Kulfi Recipe : आम खाना हम सभी को पसंद होता है। गर्मी यानि आम का सीजन ऐसे में मीठे-रसीले आम मिल रहे हैं। आप चाहें तो आम से स्वीट-टेस्टी डिश भी बना सकती हैं। इसलिए आज हम आपको आम से बनने वाली टेस्टी रेसिपी यानि मैंगो कुल्फी रेसिपी (Mango Kheer Recipe) बता रहे हैं।

मैंगो कुल्फी रेसिपी सामग्री (Mango Kulfi Recipe Ingredients)

पके हुए आम: 3

फुल क्रीम दूध: 1 लीटर

चीनी: 50 ग्राम

बारीक कटा हुआ पिस्ता: 25 ग्राम

बारीक कटा हुआ काजू: 25 ग्राम

इलाचयी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

केसर: कुछ धागे।

मैंगो कुल्फी रेसिपी विधि (Mango Kulfi Recipe Process)

1.मैंगो कुल्फी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में फुल क्रीम दूध डालकर उसे तब तक उबालें, जब तक वह 1/3 न रह जाए।

2.अब इसमें चीनी, बारीक कटा हुआ पिस्ता और काजू मिलाकर चलाते हुए पकाएं।

3.जब सभी चीजें दूध में अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसमें पके आम का पल्प निकालकर, इलायची पाउडर और केसर डालकर मिक्स कर लें।

4.अब इस मिश्रण को आंच से उतारकर ठंडा कर लें। मिश्रण को आइसक्रीम मोल्ड्स में भरकर फ्रीजर में 6-7 घंटे के लिए रख दें।

5.जब खाना हो, तब ठंडी-ठंडी मैंगो कुल्फी सर्व करें।

लेखिका - श्रेष्ठा  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News