मसूड़ों की सूजन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये Home Remedies

अक्सर लोग अपने चेहरे का तो ख्याल रख लेते हैं,लेकिन मुंह की सेहत को अक्सर लोग नजर अंदाज कर देते हैं। जिस कारण लोगों को कई बार मुंह में छाले, मसूड़ों में सूजन जैसी दिक्कत होने लगती है। अगर आप भी मसूड़ों की सूजन की परेशानी से जूझ रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इन Home Remedies के बा;

Update: 2021-07-13 07:28 GMT

अक्सर लोग अपने चेहरे का तो ख्याल रख लेते हैं,लेकिन मुंह की सेहत को अक्सर लोग नजर अंदाज कर देते हैं। जिस कारण लोगों को कई बार मुंह में छाले, मसूड़ों में सूजन जैसी दिक्कत होने लगती है। अगर आप भी मसूड़ों की सूजन की परेशानी से जूझ रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इन Home Remedies के बारे में।

जानें मसूड़ों में सूजन के लक्षण

- मसूड़ों में लालपन नजर आना

- मसूड़ों को दबाने पर खून निकलना

- अचानक दांतों का हिलना

- मुंह से बदबू आना

अपनाएं ये उपाय

- लौंग का तेल एंटी बैक्टीरियल होता है। यह मसूड़ों की सूजन के साथ साथ आंखों की सूजन से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह तेज बहुत तेज होता है। 2 बूंद से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। इसके लिए आप लौंग के तेल को उंगली की टिप पर लें और मसूड़ों की हल्की मसाज करें। इसके बाद इसे ऐसे ही लगा रहने दें।

- ग्रीन-टी ओरल हेल्‍थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप मसूड़ों की सूजन के कारण परेशाना है तो आपको ग्रीन- टी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे सूजन और दर्द दोनों कम होते हैं। 

- नमक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका यूज सूजन कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए सहसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसके बाद इसमें नमक मिक्स करें और इस पानी से 5 मिनट के लिए कुल्ला करें।

Tags:    

Similar News