आज नाश्ते में ट्राई करें नमकीन सेवईं, यह है रेसिपी

आज हम आपको नए स्टाइल में सेवईं बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है और बनाने में भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।;

Update: 2021-01-07 07:59 GMT

आज हम आपको नए स्टाइल में सेवईं बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है और बनाने में भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।  

सामग्री

सेवईं - 2 कप 

छाछ - 2 कप 

कटा हुआ - 1 आलू 

शिमला मिर्च कटा हुआ - 1 

अजवाइन - 1 चम्मच 

जीरा - 1 चम्मच 

गरम मसाला - 1 चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच 

नमक - स्वादनुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: मिनटों में बनाएं आटे प्याज का चीला, झटपट तैयार करें नाश्ता

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करके इसमें अजवाइन और जीरा का तड़का लगाएं।

 - अब आलू और शिमला मिर्च डालकर इनके नरम होने तक पकाएं।

- फिर गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिला दें।

- इसके बाद फिर सेवईं डालकर 2 मिनट तक भूनें। 

- इसके बाद अब धीरे-धीरे छाछ डालकर लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पका लें।

- फिर उबाल आने के बाद इसमें नमक डालकर 4-5 मिनट तक ढककर पका लें।

- फिर तय समय के बाद गैस बंद कर सेवईं को प्लेट पर निकालें।

आपके सेवईं तैयार है। इसे आप गरमा गरम सर्व करें।

Tags:    

Similar News